ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण

Gyanvapi Masjid Survey Live Updates:
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और विडियोग्राफी पर रोक लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद आज एक बार फिर वाराणसी में सर्वे हुआ। सर्वे सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। सर्वे का पहला दिन का काम पूरा हो गया है। सर्वे टीम में 51 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आज करीब 40 प्रतिशत तक सर्वे हो चुका है। आज 3 तहखानों में सर्वे हुआ जिसमें 5 कमरे मिले है। सर्वे के दौरान डॉक्टर भी मौजूद रहे.पहले दिन के सर्वे खत्म होने के बाद हिंदू पक्ष ने कहा कि कल्पना से ज्यादा साक्ष्य दिखे. वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहा कि सर्वे में कुछ भी नहीं मिला है. बता दें कि कल फिर से सर्वे होगा और सर्वे रिपोर्ट 17 मई को अदालत में पेश होगी।

दो बेसमेंट की वीडियोग्राफी पूरी कल जारी रहेगा सर्वे
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण लाइव समाचार अपडेट:
अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का रुका हुआ वीडियोग्राफी सर्वेक्षण, जो शनिवार को एक स्थानीय अदालत के आदेश के बाद फिर से शुरू हुआ, सभी पक्षों के सहयोग के साथ शांतिपूर्वक किया गया। यह सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। 50 फीसदी से ज्यादा जगह का सर्वे हो चुका है। शेष सर्वे कार्य रविवार को भी जारी रहेगा। सर्वे के दौरान एहतियात के तौर पर मस्जिद क्षेत्र के 500 मीटर के दायरे में दुकानों को बंद कर दिया गया. पिछले हफ्ते मस्जिद कमेटी की आपत्ति के बाद सर्वे को रोक दिया गया था। मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब स्थित है।

Welcome to My profile
My Name – vivaan bhagat
place city – jashpur chhattisgath india
1 Response
[…] बन जाए। बाँस की पोंगरी की तरह है। यदि जीवन में स्वर और अंगुलियों को साधने की कला […]