उरांव समाज की हुई अहम बैठक

जिला मुख्यालय में उरांव समाज की हुई अहम बैठक,जिले भर के उरांव जाति के सामाजिक कार्यकर्ता जुट कर संगठन के निर्माण पर लिया बड़ा निर्णय।

जशपुरनगर:– बड़ी खबर जिले से निकल कर आ रही है जहां जशपुर जिले में बहुसंख्यक उरांव जाति के सामाजिक कार्यकर्ताओं की आज जशपुरनगर के कम्युनीटी हॉल मे समाज का अहम बैठक आयोजन किया गया था।जिसमें जिले भर के सभी ब्लॉकों से सामाजिक संगठन के पदाधिकारी जुट कर समाज को बढाने के लिए अहम निर्णय लिया है।जिसमें उरांव समाज के प्रमुखों ने समाज का गठन भी किया। जिसमे जिला अध्यक्ष पद के लिए वेद प्रकाश भगत को चुना गया और सभी ब्लॉक में अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद वेद प्रकाश ने समाज को संबोधित करते हुए समाज के विकास एवं कल्याण के लिए संगठित होने को कहा।
बैठक मे रायमुनि भगत, शांति भगत, कृपा शंकर भगत, राजकपूर रामू, बलराम भगत ,श्याम लाल भगत, गोविंद राम भगत, गंगा राम भगत, विनोद निकुंज, अरविंद भगत, विवेक निकुंज, मोती लाल भगत, विकास कुमार प्रधान, संतन राम भगत एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समाज के गठन से उराव समाज के लोगों में काफी उत्साह है।
👉 उरांव जनजाति का धर्म :-
मरंगबरू(पहाड़ देवता), ठाकुर देव (ग्राम देवता), डीहवार (सीमांत देवता), पूर्व जात्मा (कुल देवता) आदि। पाहन :-उरांव गांव का धार्मिक प्रधान होता है। पुजार :-यह पहन का सहयोगी होता है। सरना :- उरांव का मुख्य पूजा स्थल होता है।
ओराँव या ‘कुड़ुख’ भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के केन्द्रीय एवं पूर्वी राज्यों में तथा बंगलादेश के निवासी हैं। इनकी भाषा का नाम भी ‘उराँव’ या ‘कुड़ुख’ है जो द्रविण भाषा परिवार से संबन्धित है।

Welcome to My profile
My Name – vivaan bhagat
place city – jashpur chhattisgath india